ईओडब्लू अब आरोपियों से कार्यालयों में करेंगी पूछताछ, नए भवनों में बनेंगे लॉकअप

भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) आरोपियों से पूछताछ अपने ही भवनों में करेगा।
अब नए बनने वाले सभी भवनों में इसके लिए लॉकअप की व्यवस्था भी की जाएगी।
पहले से बने भवनों में भी लॉकअप के लिए जगह देखी जा रही है।
बता दे कि अभी आरोपियों को जिला पुलिस बल के थानों में रखा जाता है।
जहां आरोपियों को रखा जाएगा वहां पर रात में पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।
अलग-अलग पाली में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगानी होगी। इसके अतिरिक्त खान-पान की व्यवस्था भी करनी होगी। ईओडब्ल्यू के महा निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि नए भवनों की आरोपियों को रिमांड पर रखने की व्यवस्था रहेगी। आवश्यकता होने पर उन्हें पूछताछ के लिए यहां रखा जा सकेगा। ईओडब्ल्यू के अतिरिक्त भोपाल स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में भी इसी तरह की व्यवस्था की जा रही है।

 

Next Post

माधवनगर पुलिस द्वारा भोपाल व जबलपुर से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौपा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा माधवनगर थाना प्रभारी (निरी) अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस लगातार अपहत बालक/बालिकाओं की तलाश जारी रखते हुए उन्हें ढूढ निकालकर उनके माता-पिता/परिजनों के […]