भोपाल। विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पीएम मोदी अपने भाषण की शुरुआत डिंडौरी सड़क हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि कल से एमपी में विक्रम उत्सव शुरू होने वाला है। बाबा महाकाल की नगरी कभी पूरे विश्व के लिए काल गणना का केंद्र थी। इसलिए विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है। 7000 करोड़ की परियोजनाएं एमपी के लोगों का जीवन आसान बनाएगी।
उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार। मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास भाव विभोर करने वाला है। हमारे लिए सरकार बनाना अंतिम लक्ष्य नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के भाइयों के प्यार को नमन करता हूं। मां नर्मदा पर बन रही परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ है इससे आदिवासी क्षेत्रों और सिंचाई क्षेत्र में मदद मिलेगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से लोग लाभान्वित होंगे। 10 वर्ष में दो गुना यानी लगभग 90 लाख हेक्टेयर खेती को सूक्ष्म सिंचाई से जोड़ा गया है। गरीब को हर मुसीबत से बचाना तो मोदी की गारंटी है। मैं चाहता हूं एमपी का हर क्षेत्र में अग्रणी बने, आपके सपने ही मोदी का संकल्प है।
आज बुधनी में खिलौना बनाने का जो काम हुआ है इससे रोजगार बढ़ेगा। आज दुनिया के देश भारत के साथ दोस्ती करना पसंद करते हैं। आज अधिक से अधिक लोग भारत आना चाहते हैं और आएंगे तो एमपी आना ही है, क्योंकि एमपी अजब है गजब है।
रेल परियोजनाओं का को उद्घाटन हुआ है उससे भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मोदी की गारंटी है की माताओं के कष्ट दूर करुंगा। आने वाले पांच वर्ष अभूतपूर्व परिवर्तन के हैं। बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, गांव के परिवार की आय शहर के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है।
इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, करण सिंह वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश के सभी 550 प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।


