खराब मौसम के वजह खजुराहो में उतरा मुख्यमंत्री का विमान, सड़क मार्ग से सीएम मोहन यादव रीवा हुए रवाना

छतरपुर। हवाई मार्ग से रीवा के लिए निकले मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विमान को खराब मौसम के चलते खजुराहो विमानतल पर लैंड करवाना पड़ा।
मुख्यमंत्री का विमान सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री ललिता यादव, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभागीय समीक्षा बैठक और अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रीवा रवाना हुए।

 

Next Post

ट्रैफिक सुधार को लेकर नया प्रयोग, जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड होगा वन-वे

इंदौर। शहर में ट्रैफिक के बढ़ते प्रभाव के बीच अब नया प्रयोग होने जा रहा है। इसके तहत आठ जनवरी से जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड वन-वे रहेगा। संभवतःयह ट्रैफिक सुधार मुहिम को लेकर मध्य प्रदेश में यह सबसे बड़ा प्रयोग है। इस बात की घोषणा इंदौर नगर निगम के […]