कांग्रेस प्रत्‍याशी की नाम वापसी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

इंदौर। इंदौर संसदीय सीट से अपने प्रत्‍याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस फि‍र हाईकोर्ट पहुंची है।
कांग्रेस ने सिंगल बेंच के निर्णय को चुनौती दी है।
कांग्रेस के वैकल्पिक प्रत्याशी मोती सिंह पटेल ने फिर न्यायालय की शरण ली है। हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शुक्रवार को इस प्रकरण की सुनवाई की हैं।
मोती सिंह पटेल ने हाईकोर्ट में रिट अपील दायर करते हुए युगलपीठ के समक्ष एकलपीठ के निर्णय को चुनौती दी है। इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
अभिभाषक व‍िभोर खंडेलवाल ने मोती‍सिंह पटेल की ओर से कोर्ट में पक्ष रखा। सुनवाई एक घंटे से अध‍िक समय तक चली।
गौरतलब हैं कि इंदौर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के वैकल्पिक उम्‍मीदवार मोतीसिंह पटेल की याचिका खारिज कर दी थी। इस मामले में आज 3 सुनवाई की गई। इसमें अपीलकर्ता पटेल के साथ ही चुनाव आयोग का पक्ष भी सुना गया।
कांग्रेस के फॉर्म बी में अक्षय कांति बम के साथ वैकल्पिक उम्‍मीदवार के रूप में मोतीसिंह पटेल का नाम दिया गया था। जांच के दौरान पटेल का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद अक्षय बम ने भी अपना नाम वापस ले लिया था। अक्षय ने उसी दिन भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस अब मोतीसिंह पटेल को अपना उम्‍मीदवार बनाना चाहती है।

 

Next Post

प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं आधे दर्जन से अधिक दमकलें

भोपाल। राजधानी के बिशनखेड़ी के पास बड़वाई में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का माल होने की वजह से आग तेजी से फैली और जल्द ही इसे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की वजह से उठता धुआं काफी दूर से […]