फॉगिंग मशीन लापता, शाम ढलते ही टूट पड़ते हैं मच्छर, ननि का स्वास्थ्य विभाग नींद मे, गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा

सीधी। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम ढलते ही मच्छर शहर पर टूट पड़ते हैं। मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं नगर पालिका की फॉगिंग मशीन का अता-पता नहीं है। हैण्ड मशीन से कीट नाशक दवा स्प्रे करने वाले भी नजर नहीं आ रहे हैं। शहर में बुखार, मलेरिया के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बीमारों की भीड़ लगी हुई है।
वहीं, नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग नींद में सोया है। नालियों की सफाई न होने से मच्छर पनप रहे हैं। जिन-जिन क्षेत्रों में खुली नालियां हैं। वहां सबसे ज्यादा मच्छर हैं।
क्षेत्रवासी बताते हैं कि नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सफाई कर्मी केवल कभी-कभी सड़क की सफाई करते नजर आ जाते हैं, लेकिन नालियों की सफाई नहीं करते हैं। सफाई न होने से नाले नालियों का गंदा पानी जमा हो गया है। वहाँ मच्छर के लार्वा पनप रहे हैं। गर्मी शुरू हो गई है। मच्छरों के हमले बढ़ गए हैं। लोग रात में ठीक से नींद तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। मच्छरों की तादाद बढ़ने के बाद भी नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नहीं हुआ। न फॉगिंग मशीन घूम रही है। न ही वार्ड-वार्ड हैण्ड स्प्रे करने वाले कर्मचारी नजर आ रहे हैं। नगर पालिका पहले ऐसे मौसम को ध्यान में रखकर दवा छिड़काव शुरू कर देता था।
नगरवासी संजू श्रीवास्तव का कहना हैं कि कुछ दिनों से मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छर नालियों में जमा पानी के कारण बढ़ गए हैं। सफाई केवल बारिश के समय होती है। नपा को आम जनता की जरा भी परवाह नहीं है।
संजय पटेल ने बताया कि शाम ढलते ही मच्छर लगने लगते हैं। रहवासी क्षेत्र में कई लोग बीमार हो रहे हैं। कुछ लोग तो अस्पताल मे भर्ती भी हो गए हैं, लेकिन अभी तक रहवासी क्षेत्रो में नगर पालिका के कर्मचारी दवा छिड़काव करने नहीं आए।
शहरवासी अशोक यादव ने बताया कि 24 वार्डों में मच्छरों की भरमार है। नगर पालिका वाले केवल टैक्स वसूलने का मैसेज भेज रहे हैं, लेकिन मच्छर भगाने के लिए दवा का छिड़काव नहीं करा रहे हैं।

 

Next Post

मामूली विवाद पर कार चालक ने 3 लोगों को कार से कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मामूली विवाद में कार सवार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को कार से कुचल दिया। वारदात के बाद कार ड्राइवर भाग निकला, तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने […]