नवजात बच्ची के दिल में छेद, एयरलिफ्ट कर मुंबई किया गया रवाना, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। सिहोरा निवासी परिवार में दो दिन पहले जन्मी बच्ची के दिल में छेद है।
गुरुवार दोपहर मासूम को इलाज के लिए मुंबई एयर एंबुलेंस से ले जाएगा गया।
मुंबई के नारायणा अस्पताल में मासूम की सर्जरी होगी। करीब 1:15 पर दिल्ली से एयर एम्बुलेंस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंची। जहां से परिवार के साथ बच्ची को मुंबई के लिए उपचार के लिए भेजा गया।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा सहित चिकित्सीय सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहा।
गौरतलब है कि बच्ची की बीमारी पता चलने पर बुधवार को गुरुनानक जयंती की छुट्‌टी के दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का ऑफिस खोला गया और डेढ़ घंटे में कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।

 

Next Post

देर रात एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने के बाद सुबह मिले दो कंकाल

धार। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में इंडोरामा सेक्टर-3 स्थित शिवम इंडस्ट्रीज कंपनी में बुधवार देर रात लगी भीषण आग के बाद गुरुवार सुबह बड़ा खुलासा हुआ है। आग पूरी तरह बुझने के बाद जब फैक्ट्री परिसर में जांच की गई, तो आयल टैंकर के अंदर दो कंकाल मिले। प्रारंभिक […]