जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर ने भारत सरकार के आईसीएआर-केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान, राजमहेंद्री, आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौते की यादी (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थानों का सहयोग से कृषि और बागवानी के क्षेत्र में छात्रों के लिए अनुसंधान और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किया जाएगा।
शनिवार को एमओयू आईसीएआर-केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एम. सेषु माधव एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलगुरु प्रो. केआरएस संबासिवा राव ने हस्ताक्षर किए।
प्रो. केआरएस संबासिवा राव ने डॉ. एम सेषु माधव के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
हस्ताक्षर समारोह के दौरान संभावित सहयोगी अनुसंधान परियोजनाओं पर चर्चाएं की गई। विशेष रूप से अश्वगंधा और अन्य औषधीय पौधों पर ध्यान केंद्रित करके, साथ ही पोस्ट-हार्वेस्ट प्रौद्योगिकी अनुसंधान पर डॉ. एम सेषु माधव ने इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करने के लिए सुझाव दिया।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में नई और उत्कृष्ट अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है, छात्रों को अनुभवी और प्रशिक्षित विशेषज्ञों के साथ काम करने के अवसर प्रदान करना है, और उनकी ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देना है। इससे छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में नए और उत्कृष्ट अवसरों की खोज करने में सहायक होगा और इस क्षेत्र में उन्हें और प्रेरित करेगा।
इसके अतिरिक्त यह सहयोग आईसीएआर-केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान और मंगलायतन विश्वविद्यालय के बीच के संबंधों को गहराएगा, जो शिक्षा और अनुसंधान में और गहरे मार्गों का खोलने का मार्ग दिखाएगा।


