सीधी रेप केस के मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, कॉलेज की 7 छात्राओं से की थी दरिंदगी

सीधी। जिले के मझौली थाना अंतर्गत मड़वास चौकी में चार आदिवासी छात्राओं ने अपने साथ हुए ज्यास्ती की शिकायत की थी।
शिकायत पर सीधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, लव कुश प्रजापति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों ने मैजिक वॉइस एप्प के माध्यम से कॉलेज की कर्मचारी बनकर स्कॉलरशिप दस्तावेज में गड़बड़ी होने का हवाला देकर 7 लड़कियों को सूनसान जगह बुलाया और दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस से शिकायत करने के बाद मामला संज्ञान में आया।
पुलिस ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति सहित चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति के गृह ग्राम नौगंवा दर्शन सिंह पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचकर आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है।
घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आवाज चेंज करने वाले मैजिक वॉइस एप्प के जरिए गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ने वाली गर्ल्स के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।
आरोपी स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर झांसा देकर लड़कियों को अपने पास बुलाते थे।
इस मामले में मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति के साथ 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति पेशे से मजदूर है। उसने यूट्यूब से आवाज बदलने वाले एप्प के बारे में पता किया। आरोपी ने इस एप्प को मोबाइल में एक्टिवेट करके कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाया और दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया।

 

Next Post

बलियरी के अवैध रेत भण्डारण पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही, लाखों की रेत हुयी जब्त

सिंगरौली। खनिज विभाग ने अवैध रेत कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए बलियरी में लाखों रुपए का अवैध रेत भंडारण पर कब्जा कर लिया। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग के खनिज अधिकारी एके राय को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि बलियरी में अवैध रेत माफिया […]