जबलपुर। शहर की ख्यातिलब्ध साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अंतस के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन श्री दत्त मंदिर प्रेक्षागृह गोलबाजार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।
देश के प्रसिद्ध शायर/ कवियों व कवियित्रीयों ने अपनी ख़ूबसूरत रचनाओं एवं शायरी पढ़ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजन में मुख्य अतिथि सलीम अंसारी, कार्यक्रम अध्यक्ष एमएल बहोरिया अनीस रहे।
विशिष्ट अतिथि इरफ़ान झास्वी, अनिता श्रीवास्तव तमन्ना, सोहन परोहा सलिल , प्रो. शरद नारायण खरे रहे।
अंतस के संस्थापक डाॅ. अनिल कुमार कोरी ने बताया की अंतस संस्था लगातार साल भर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमें नये साहित्यकारों को सम्मान के साथ मंच दिया जाता है, जो अपनी प्रतिभा को शहर देश में दिखा सके।
अंतस संस्था की निर्देशिका शिक्षाविद् विनिता पैगवार जो देश के विभिन्न अंचलों में अपनी साहित्यिक रचनाओ का जादू बिखेर चुकी है और सम्मानित हुयी है।
उन्होंने बताया कि अंतस संस्था का उद्देश्य सभी नये पुराने साहित्यकारों कलासाधकों को एक मंच पर लाकर समाज को जोड़ने और एक प्रेम की धारा प्रवाहित करना है।
कार्यक्रम कवि सम्मेलन का संचालन शायर यूनुस अदीब और कवि अजय मिश्रा अजेय ने एवं नृत्य उत्सव का संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने सफलतापूर्वक किया।
आभार आलोक पाठक ने किया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मिश्रा, विजय नेमा अनुज एवं विनोद नयन ने किया।
कार्यक्रम का समन्वयन कृष्णा राजपूत, प्रभा विश्वकर्मा शील, अनुकंपा नायक, मंजू गोरे तथा विनीता श्रीवास्तव ने किया।
आयोजन में मुख्य रूप से डाॅ. रानू रुही, हिमांशु सिंगरौर, रघुनंदन शर्मा दानिश (बेलखेड़ा), प्रशांत मिश्रा (दिल्ली), स्वदेश कुशवाहा (सिहोरा), राजाराम यादव (पाटन), पूर्णिमा सिंह, श्रुति जैन (कटंगी), अनुराग दुबे (पाटन), प्रीति नामदेव भूमिका, आशीष झांरिया (मंडला), विजय आनंद माहिर, सजल श्रीवास्तव (नरसिंहपुर), दिनेश सेन शुभ, अक्षत व्यास (इंदौर), सत्येंद्र मालगुजार (पाटन) एवं ज्योति यादव (सिहोरा)
आदि शायर/ कवियों व कवियित्रीयां सम्मिलित हुए।

