राजधानी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में डॉ. अर्चना मुठ्ये ने प्रेरणादायी व्याख्यान प्रस्तुत किया प्रस्तुत

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। विगत दिनों एनआईटीटीआर भोपाल में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह के अवसर पर जीएस कॉलेज जबलपुर की डॉ. अर्चना मुठ्ये ने प्रेरणादायी व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उन्होंने अहिल्याबाई के सामाजिक, न्यायिक और प्रशासनिक योगदान को विस्तार से समझाते हुए उनकी तुलना आधुनिक भारत की योजनाओं से की।
डॉ. अर्चना मुठ्ये ने अहिल्याबाई द्वारा देशभर में किए गए मंदिर पुनर्निर्माण कार्यों, उनके सशक्त न्यायिक तंत्र और सुशासन की परंपरा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का विकासमूलक दृष्टिकोण आज की मनरेगा योजना जैसी सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रेरणा है।
व्याख्यान में उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अहिल्याबाई ने प्रशासन में पारदर्शिता, न्याय की सुलभता और लोकहित को सर्वोपरि रखा, जो आज के लोकतांत्रिक मूल्यों से मेल खाता है।
भोपाल में आयोजित इस अखिल भारतीय शोध समारोह के उद्घाटन सत्र में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश शासन उपस्थित थे।
डॉ. अर्चना मुठ्ये के विचारों को उपस्थित शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्रों ने अत्यंत सराहा।

 

Next Post

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से हुआ फरार

डिंडोरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मुख्य मार्ग में ग्राम गुरैया बरखेड़ा वेयरहाउस के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शहपुरा से दोनों युवक अपने ग्रह ग्राम दलका खमरिया जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर जबलपुर […]