डिंडोरी। जिले के समनापुर थानांतर्गत 06 अगस्त को महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया था।
पीडित महिला ने आरोपी रोशन धारवईया निवासी ग्राम जुनवानी के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत समनापुर थाने में दर्ज करवाई थी।
समनापुर पुलिस द्वारा धारा 376, 376(2)(एन), 506 ताहि 67 आईटी एक्ट, 3(1)डब्लू (ii), 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बजाग) पुरुषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन मे समनापुर पुलिस ने जंगल मे छुपे दुष्कर्म के आरोपी रोशन धारवईया को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।
समनापुर थाना प्रभारी कामेश कुमार धूमकेती ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी रोशन धारवईया के तलाश लिए ग्राम जुनवानी पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुका था। जिसके बाद सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गयी।
आरोपी के प्राप्त लोकेशन के आधार पर ग्राम जुनवानी के पास के जंगल में घेराबन्दी कर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पूछताछ मे आरोपी रोशन धारवईया ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि गिरफ्तारी के डर से जंगल में वह छुपा हुआ था।
समनापुर पुलिस ने आरोपी रोशन धारवईया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय मे पेश किया। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
समनापुर थाना प्रभारी (निरी) कामेश कुमार धूमकेती के नेतृत्व मे की गयी कार्यवाही मे उप निरिक्षक पारस यादव, अमरपुर चौकी प्रभारी (सउनि) अतुल हरदहा, प्रधान आरक्षक कृष्णपाल सिंह, अमित पाण्डेय, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान एवं महिला आरक्षक पूजा डंडेरवाल की सराहनीय भूमिका रही।


