प्रयागराज में केपी ग्राउंड के पास तालाब में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट सुरक्षित

DR. SUMIT SENDRAM

प्रयागराज। शहर के बीचो-बीच तालाब में एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और फिर तालाब में गिर गया। इस 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे केपी कॉलेज के पीछे हुआ।
बता दे कि यह शहर के बीचों-बीच का इलाका है और तालाब से सटा हुआ, स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं। जबकि, यहां से माघ मेले की दूरी मात्र करीब 3 किमी है।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने से पहले दोनों पायलट पैराशूट से कूद गए और तालाब में गिरे। वहां दलदल में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
नगर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एयरफोर्स का माइक्रो लाइट टू सीटर एयरक्राफ्ट विमान के पायलटो ने केपी कॉलेज में पीछे तालाब में सेफ लैंडिंग की है। केपी कॉलेज के पीछे तालाबनुमा दलदल है, वहीं विमान गिरा है। दोनों पायलट सुरक्षित है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Next Post

सीआईएसएफ जवान पर जानलेवा हमला, अधमरे हालत में नाले में पड़ा मिला जवान, गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी किया गया रेफर

सिंगरौली। कोयलांचल में खाकी पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कबाड़ माफिया अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि, वे सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों पर भी जानलेवा हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिले के अमलोरी खदान इलाके में केबल चोरों ने सीआईएसएफ […]