इंदौर। शहर के बीआरटीएस स्थित सी-21 मॉल के सामने एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
आग की घटना से बिल्डिंग के आसपास अफरातफरी मच गई। टावर-61 बिल्डिंग के रूपटाफ रेस्टोरेंट मचान में अचानक आग लगी गई।
बिल्डिंग में नीचे बंधन बैंक भी है।
आग लगने के कारण बीआरटीएस पर जाम लग गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके पास वाली सफायर ट्विंस में भी आग लग गई है। जिस समय बिल्डिंग में आग लगी, उसमें काफी लोग थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

