बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या

छतरपुर। बिजावर से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बसपा नेता छतरपुर के सागर रोड़ पर एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह बाहर निकले तो मौका देखते ही इंतजार में खड़े बदमाशों ने गोलियां मार दी। महेंद्र गुप्ता के सिर में दो गोली लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए।
घटना के दूसरे दिन जिला अस्पताल से शव ले जाने के दौरान परिजन और बसपा समर्थकों ने छत्रसाल चौराहे पर जाम लगा दिया और बदमाशों की गिरफ्तारी कराने की मांग करते रहे।
चौराहे पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन होता रहा। बाद में पुलिस के आश्वासन पर वह माने।
इधर, बसपा जिला अध्यक्ष शंकरलाल अहिरवार ने बताया कि जब से वह बिजावर का चुनाव लड़े हैं तब से महेंद्र गुप्ता को लगातार धमकियां दी जा रही थी। वह हमेशा अपने लोगों के साथ सुरक्षा के बीच रहते थे और बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते थे।
शादी समाराेह से जैसे ही बसपा नेता महेंद्र बाहर निकले तभी उसका इंतजार कर रहे बदमाशों ने गोलियां चला दीं। बदमाशों ने महेंद्र के सिर का निशाना बनाया और दो गोली मारी।
घटना को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस घटना को अंजाम शूटरों ने दिया है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही बदमाशा जिस रास्ते से गए उस रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि बदमाशा बीच शहर में घटना को अंजाम देकर भाग गए और उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।|

 

Next Post

प्रोफेसर कॉलोनी में शिवमहापुराण का आयोजन, निकाली गई भव्य रूप में शिवजी की बारात

जबलपुर। शहर में इन दिनों जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम होने से शहर भक्ति में डूबा दिखाई दे रहा है। कही भागवत कथा, कही राम कथा तो कही शिवमहापुराण का आयोजन होने से संस्कारधानी में भक्ति की धारा बह रही है। प्रोफेसर कॉलोनी में शिवमहापुराण का आयोजन पं. संदीप कृष्ण महाराज […]