भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की “रूक जाना नहीं” योजना के तहत सोमवार से परीक्षा प्रारम्भ हो गई है।
राज्य ओपन बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
ओपन बोर्ड की ओर से “रुक जाना नहीं” में 10वीं व 12वीं की परीक्षा, पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा, आ अब लौट चलें सहित दो अन्य परीक्षाएं भी आयोजित की जा रह हैं। इसके लिए प्रदेश भर में 419 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रदेश भर से दो लाख 55 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसमें “रूक जाना नहीं” में दो लाख 42 हजार, “आ लौट चलें” में 11 हजार, ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं व 12वीं की परीक्षा मेें नौ हजार, आ अब लौट चलें में 11 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा दो पाली में आयोजित होंगी। 12वीं की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक और 10वीं की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगी।
ओपन बोर्ड की परंपरागत 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मई से छह जून तक और 12वीं परीक्षाएं 20 मई से शुरू होकर सात जून तक आयोजित होंगी।
वहीं, रुक जाना नहीं व आ अब लौट चलें के 10वीं की परीक्षाएं 21 मई से 31 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई से सात जून तक होंगी।


