भोपाल। प्रदेश के 10वीं व12 वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए मनोविज्ञानियों की सलाह है कि मानसिक संतुलन ठीक रहेगा तो वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अब रातों-रात पढ़ने से नंबर नहीं बढ़ने वाले हैं। समय-प्रबंधन कर पढ़ाई में संतुलन बनाएं और नए बिंदु पढ़ने के बजाए बिंदुवार रिवीजन करें।
आगामी पांच फरवरी से प्रारम्भ हो रही परीक्षाओं को लेकर आखिरी समय में विद्यार्थी तनाव में आकर दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन में हर रोज करीब 800 से 900 विद्यार्थियों के फोन आ रहे हैं। दो तरह की समस्याएं ज्यादा बताई जा रही हैं। कुछ विद्यार्थी 12 से 14 घंटे सो रहे हैं, तो कुछ विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव के चलते नींद नहीं आ रही है।

