करौंदी स्थित शारदा मां गौ सेवा समिति गौशाला में मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी स्थित शारदा मां गौ सेवा समिति गौशाला में शनिवार को गोवर्धन पूजा पर्व के दिन विधि-विधान से गौपूजन किया गया।
इस दौरान गायों और गौवंश की पूजा करते हुए उन्हें पकवान और मीठा खिलाया गया।
गौपूजन के दौरान पशु चिकित्सा विभाग शहपुरा के चिकित्सक व उनकी टीम, शारदा मां गौ सेवा समिति के अध्यक्ष टेकेश्वर साहू, रजनी साहू, प्रमिला साहू, शिवम, दीपेश, सपना, राधिका, आस्था, आयुषी, देविका, नमामि, छविश्री, रूचिश्री, भावना, भीमशंकर साहू, गौसेवक हरिलाल बनवासी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Next Post

घर के बाहर घास चर रही गाय के मुंह में फटा बम, निचला जबड़ा क्षतिग्रस्त, हालत गंभीर, जाँच में जुटी पुलिस

भोपाल। शहर के बागसेवनिया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक गाय के मुंह में बम फट गया, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद जिसने भी गाय की हालत देखी, उसका दिल दहल गया। घायल गाय का पशु चिकित्सालय […]