घर के बाहर घास चर रही गाय के मुंह में फटा बम, निचला जबड़ा क्षतिग्रस्त, हालत गंभीर, जाँच में जुटी पुलिस

भोपाल। शहर के बागसेवनिया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक गाय के मुंह में बम फट गया, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद जिसने भी गाय की हालत देखी, उसका दिल दहल गया। घायल गाय का पशु चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक बागमुगालिया निवासी राजू पटेल पशु पालक हैं। सुबह उनकी गाय घर के पास चर रही थी, तभी उन्हें घर के बाहर बम के धमाके की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर बाहर पहुंचे तो देखा कि गाय के मुंह से खून बह रहा है और उसका जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है। वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पशु चिकित्सक ने बताया कि गाय के जबड़े में चोट बम के फटने से आई है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने दिवाली पर बम को जलाकर घास पर फेंका होगा, जो उस वक्त नहीं फटा। बाद में गाय द्वारा घास चरने के दौरान यह बम उसके मुंह में आ गया और चबाने के दौरान फट गया होगा। गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गौ पालक राजू पटेल के शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Next Post

गर्भवती महिला से बेड साफ करवाने के मामले में चिकित्सा अधिकारी सहित नर्सिंग ऑफिसर एवं आया पर गिरी गाज, पति की मौत के बाद पत्नी से ही बेड पर लगा उसका खून करवाया साफ

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड के गाड़ासरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पति की हत्या के बाद गर्भवती पत्नी से अस्पताल में खून साफ कराने का वीडियो सोशल में वायरल हो रहा है। कलेक्टर हर्ष सिंह के सख्त निर्देश के बाद सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाड़ासरई […]