रोमांचक जीत के साथ सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी ने जीती ट्राफी

भोपाल। सलमान उद्दीन के लाजवाब 70 रनों की मदद से तीसरी सैयद शकील मोहम्मद क्रिकेट प्रतियोगिता सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने जीत ली है।
फाइनल में सेंट माइकल अकादमी ने उड़ान अकादमी पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में उड़ान अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 244 रनो का स्कोर खड़ा किया। अतुल ने सबसे अधिक 40 रन का योगदान दिया। सेंट माइकल अकादमी के जीशान और सलमान ने तीन तीन विकेट चटकाए।
जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल ने सात विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर मैच और खिताब दोनों पर कब्जा जमाया।
इसमें रणजी क्रिकेटर सलमान बेग ने 61 और सलमानउद्दीन ने 70 रन का शानदार पारिया खेली।
समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष जुनैद किदवई, सह सचिव जावेद हमीद ने किया।

 

Next Post

डीजे बंद करने की बात पर बडे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, बच्चों के कनछेदन की खुशियां बदली मातम मे

सतना। जिले के कोठी थानांतर्गत मौहार गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ घर में मृतक के बच्चों का कनछेदन कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के […]