“डेटा चोरी है नई ठगी, सतर्क रहो हर घड़ी” डिण्डौरी में चलाया गया विशेष सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के अंतर्गत जिला डिण्डौरी में विशेष सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जिले के शाहपुर, मेंहदवानी के
शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नुनखान एवं देवरी में लोगों को सायबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि आज के डिजिटल युग में डेटा चोरी और ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जागरूक रहना और सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।
“डेटा चोरी है नई ठगी, सतर्क रहो हर घड़ी” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और मजबूत पासवर्ड रखने जैसे आवश्यक सायबर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करना और डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाना रहा।

 

Next Post

मप्र पुलिस उपनिरीक्षक / आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु एक दिवसीय विशेष कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में जिले के इच्छुक युवाओं के लिए मप्र पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु आवश्यक जानकारी एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को रक्षित केंद्र डिंडोरी में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला […]