भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे,सीधी में गरजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

सीधी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच से गरजते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विश्व की महाशक्ति बनाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा को जीतनी होंगी।
विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी ने नामुमकिन कार्यों को मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में कार्यकर्ता लगन से लग जाए।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश मेरा अपना घर है, मैं इसी मध्य प्रदेश में पला और बढा हूं। आज देश सांस्कृतिक पुनरुत्थान की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चाहे वह भव्य और दिव्य अयोध्या में विराजमान रामलला हों, भव्य काशी हो या फिर महाकाल कोरिडोर। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। जहां, एक चाय वाले का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र बताते हुए कहा गया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता। इस संकल्प के साथ मिशन अबकी बार 400 पर के आंकड़े को जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर में हमारा लाभार्थी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने कहा कि सीधी लोकसभा सीट को हम रिकॉर्ड मतों से जितायेंगे। चुरहट से पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सीधी विधायक रीति पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव की विजय में सीधी विधानसभा से मतों की सबसे बड़ी बढ़त होगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिती रही।

 

Next Post

सेक्टर अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण वेटरनरी कॉलेज में हुआ संपन्न

जबलपुर। प्रशासन लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गया है। सेक्टर अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण वेटरनरी कॉलेज के सभाकक्ष में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वाह में सर्तकता बरतने की सलाह दी। सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन […]