माधवनगर पुलिस ने अपहृत बालिका को महाराष्ट्र से किया दस्तयाब

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ ने लगातार अपहृत बालक/बालिकाओ एवं महिला/पुरूषों की तलाश पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके माता पिता/परिजनों के सुपुर्द कर बिछड़े हुए को सदस्यों को मिलवा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 12.06.24 को मुम्बई से एक अपहृत युवती को दस्त्याब कर कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात उनके परिवार को सुरक्षित सुपूर्द किया है।
घटना दिनांक 09.05.24 को उक्त बालिका जो घर में बिना बताये बाहर चली गई थी, जिसे तात्कालीन समय काफ़ी तलाश की गई थी। किन्तु दस्तयाब नहीं हो पा रही थी।
अपहृत युवती को लगातार प्रयास करते हुए महाराष्ट्र मुम्बई से खोजबीन दस्तयाब किया है।
माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व के की गयी कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी (उनि) रश्मि सोनकर, सहा. उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह, प्रधान आरक्षक देवेश, आरक्षक सुभाष, सुरेश कोरी एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

 

Next Post

गो तस्करों के अवैध घरों पर चला बुलडोजर, मृत गौवंश के विभिन्न अवशेष फ्रीज एवं अन्य स्थल से किए गए जब्त

मंडला। जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज व अन्य जगहों से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त […]