दोहरे हत्याकांड में पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे का कत्ल, गुमशुदगी दर्ज करवाकर पति हुआ फरार

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। महानगर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की निर्ममता पूर्वक हत्या की गई है। महिला के चेहरे और सिर में 25 घाव मिलें है। पुलिस महिला के पति की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। उसने दोपहर को ही दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
अति. पुलिस आयुक्त (कानून) अमित सिंह के मुताबिक शव बाणगंगा रेलवे ट्रेक के समीप मिले हैं। बुधवार रात पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। गुरुवार दोपहर महिला की पहचान रानी पति जयराम पाल निवासी शिवकंठ नगर के रुप में हुई। बच्चे का नाम दिव्यांश पता चला है। पुलिस महिला और बच्चे की तलाश कर रही थी कि रात को शव मिल गए।
पुलिस को शक है हत्या जयराम ने ही की है। पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली तो चंदेरी (अशोक नगर) की मिली। दोपहर को एक टीम चंदेरी के लिए रवाना कर दी गई। वह बार-बार मोबाइल बंद कर रहा है।
जबकि, बुधवार को जयराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी सोमवार से लापता है। वह डेढ़ साल के बच्चे दिव्यांश को लेकर गई है। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। उसने घर का पता शिवकंठ नगर (मंदिर के पास) लिखवाया है। पुलिस जब शिवकंठ नगर पहुंची तो उसका घर नहीं मिला।
एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार महिला और बच्चे को बेरहमी से मारा गया है। हत्या करने के बाद शवों को फेंका गया है। घटना स्थल पर खून नहीं मिला है। जिस जगह शव फेंकें उससे शिवकंठ नगर साढ़े तीन किमी दूर है। कच्चा रास्ता शिवकंठ नगर की तरफ जा रहा है।
एसीपी के मुताबिक मृतकों के परिजन सामने नहीं आए है। लिहाजा अभी हम पहचान स्पष्ट नहीं कर सकते है। जयराम घटना में संदिग्ध है, उसके मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

महापौर ने खराब सड़कों पर लगा दी क्लास, गुस्सा देखकर डरे अधिकारी और ठेकेदार

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर की सड़कों की स्थिति को लेकर शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में नगर निगम अधिकारियों के साथ कंसल्टेंट, ठेकेदारों ने सिटी बस कार्यालय पर आयोजित बैठक में अपनी बात रखी। बैठक में महापौर ने निर्देश दिए कि 25 अक्टूबर […]