मध्यम वर्गीय लोगों की उम्मीद के विपरीत बजट 2024-25 – चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज घई

जबलपुर। बजट 2024-25 में करों के दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मध्यम वर्गीय लोगों की उम्मीद के विपरीत कोई नई बचत या छूट की घोषणा नहीं की गई।
सरकार के चुनाव के वर्ष को देखते हुए इकोनॉमी को सुदृढ़ करने के लिए कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया है।
पुराने विवादित कर माँग में छूट की घोषणा ज़रूर की गई है, पर उसकी लिमिट काफ़ी कम रखी गई है।
लोक लुभावनाई योजना ज़्यादा है, परंतु रोज़गार और महँगाई आदि के लिए इस बजट में कुछ ख़ास नहीं है।
हो सकता है लोक सभा चुनाव के बाद पुर्ण बजट में आम जनता को कुछ राहत मिले।

 

Next Post

आरजीपीवी में एक साल बाद भी नहीं सुलझा पदोन्नति प्रक्रिया का मसला, जांच समिति ने भी उठाए सवाल

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में चहेतों को नियमो को ताक में रखकर पीएचडी कराने और करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत 18 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रमोशन देकर प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया विवादों में फंस गई है। इस मामले में जांच समिति का आरोप है कि बिना स्क्रूटनी […]