श्रीराम मंदिरों में यज्ञ-हवन पूजन के साथ हुई जन्म आरती, चारों ओर गूंजे रामलला के जयकारे

उज्जैन। देशभर में राम नवमी को पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन सभी मठ एवं मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की गई।
धार्मिक नगरी उज्जैन में चैत्र नवरात्रि पर्व सादगी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरों में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में श्री मालवा कुल्मी पाटीदार श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ी न्यास, रामघाट पर नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि पर्व एक कुण्डीय यज्ञ-हवन और पूजन के साथ हुआ।
श्री राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, मां उमिया और मां अम्बेजी को नवीन वस्त्र धारण कराकर आकर्षक शृंगार किया गया।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव दोपहर 12 बजे शंख, घंटे और घड़ियाल की मंगल ध्वनि के बीच महाआरती के साथ मनाया गया, जिसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।
मंदिर परिसर में नौ दिनों तक घटस्थापना कर जगत जननी मां अम्बेजी एवं कुलदेवी मां उमिया की आराधना की गई। पंडित राहुल शर्मा द्वारा पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पाठ कराया गया।
नवमी के दिन ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न जिलों के समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया।

 

Next Post

जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 30 लोग घायल

टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में जवारे विसर्जन के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पलेरा स्वास्थ्य केंद्र […]