जर्ज़र मकान की दीवार ढहने से चार स्कूली बच्चों की मौत, दो गंभीर

रीवा। जिले के गढ़ कस्बे में जर्जर मकान की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई।
शनिवार दोपहर बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। घटना गढ़ कस्बे की है। तंग गली में सनराइज पब्लिक स्कूल से 20 मीटर दूर यह हादसा हुआ है। 8 बच्चे और 1 महिला अभिभावक मलबे में दब गए। मरने वालों में 3 बच्चे एक ही परिवार के हैं और भाई बहन हैं।
मलबे से निकालकर घायलों को गंगेव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया। बच्ची और महिला अभिभावक को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद की घोषणा की। सीएम ने कहा कि जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
हादसे में अंशिका गुप्ता (5) पिता सुरेंद्र गुप्ता, मान्या गुप्ता (7) पिता वीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता (5) पिता वीरेंद्र गुप्ता एवं अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति की मौत हो गई।
वही, हादसे मे घायल रक्षा गुप्ता (7) पिता सुरेंद्र गुप्ता, अभिवावक रानी प्रजापति पति इंद्रपाल प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबित सुरेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र गुप्ता सगे भाई हैं। सुरेंद्र कॉस्मेटिक तो वीरेंद्र किराना की दुकान चलाते हैं। सुरेंद्र की बेटी अंशिका की मौत हो गई, रक्षा घायल है। वीरेंद्र ने बेटी मान्या और बेटे सिद्धार्थ को खो दिया।
मान्या की बड़ी बहन माही गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से आज 3 बजे ही चौथी क्लास तक के बच्चों की छुट्टी हो गई। रोज 3.30 बजे छुट्टी होती है। मेरे भाई – बहन छुट्टी के बाद स्कूल से निकले और हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस सिंह बघेल ने बताया कि दीवार बिना पिलर के थी। हम आवाज आने पर दौड़े। मलबे से घायलों को निकाला। एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। कुंज बिहारी तिवारी ने बताया कि मई में भी जर्जर दीवार का कुछ हिस्सा गिरा था।

 

Next Post

The code Of Desire Review (2020): can it be Worth the Money?

I’ve always had an enthusiastic interest in sex in your Combined, they’ve been the best recreation. When I learned about The Vocabulary of Need via a buddy of a buddy, I found myself really fascinated. Who was simply this feminine author just who described male sex in 33 sexual tricks […]