जबलपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने अधारताल स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल बिरसा मुंडा चौक मे 9 जून को शाम को कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्टेट जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर आरके ठाकुर एवं संयुक्त संचालक कृषि विभाग केएस नेताम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में फूल माला अर्पित किया गया।
जिसके बाद कैंडल मार्च निकला गया।
इस दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओ के निराकरण के लिए चर्चा कर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में आदिवासी अधिकारी एवं कर्मचारी संघ आकाश के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बट्टी, कार्यपालन अभियंता प्रदीप चौधरी, अजाक्स के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र तेकाम, अजाक्स के जिलाध्यक्ष योगेश चौधरी, गोंडवाना जनजाति संघ के संजय उइके सहित सेख लाल आर्मो, घनश्याम यादव, हल्के राम नेताम, सेवाराम वड़कड़े, भान सिंह तेकाम, लाला राम मीणा, राजू मर्सकोले, निर्वाचन उइके, राजेंद्र कुशराम, छवि लाल बट्टी, चंद्रशेखर मर्सकोले, संतोष मरावी, ओमप्रकाश कुमरे, शिवाजी धुर्वे, संजय कुमार, विजय कुमार वडकड़े, अशोक सिंह परस्ते, अभिताप धुर्वे, विशाल मरावी, जयशंकर वडकड़े, गीता परस्ते, सुहानी सैयाम आदि मौजूद रहे।

