उज्जैन। शहर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों दोस्त मां बगलामुखी माता के दर्शन कर कार से लौट रहे थे, तभी उनकी कार रॉन्ग साइड से आ रहे डम्पर से टकरा गई।
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक बड़नगर के रहने वाले थे।
मृतकों में आदित्य पंड्या (22) निवासी इंगोरिया, अभय पंडित (20) पासलोद इंगोरिया और राजेश रावल (50) निवासी गरीराज, उज्जैन शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र आचार्य (20) निवासी गायत्री नगर, उज्जैन को मनसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को उज्जैन जिला अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। अभी डम्पर चालक फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।


