अनुसंधान एवं विकास संस्थान के संयुक्त संचालक ने शिक्षाधिकारियों एवं संकुल प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक

सिंगरौली। जिन छात्रों के आधार कार्ड में त्रुटियां हुई हैं। उसके सुधार के लिए संकुल विभाग शिविर आयोजित किये जाएंगे। साथ ही जिन छात्रों के जाति प्रमाण पत्र नही बने हैं। उनके फॉम भराकर एसडीएम कार्यालय में जमा करें। उक्त निर्देश जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान मध्यप्रदेश भोपाल के संयुक्त संचालक अवनीश चतुर्वेदी ने संकुल प्राचार्यों, छात्रावास अधीक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेते दिया है।
संयुक्त संचालक ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा की एमपी टास्क पोर्टल पर एससी-एसटी के प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक की प्रोफाइल क्रिएट एवं अप्रूवल-स्वीकृत की कार्यवाही 15 मई तक पूर्ण करें। जिन विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र नही बने है, उनके फॅार्म भरवाकर एसडीएम कार्यालय एवं जिन विद्यार्थियों के जन्म तिथि में अंतर है उनकी सूची बनाकर संकुल में जमा करें। जिसके आधार पर आधार कार्ड सुधरवाने के लिए संकुलवार शिविर लगाई जा सके।
जिन विद्यार्थियों की एनपीसीआई एक्टिव नही है, उनकी एनपीसीआई बैंक में संपर्क कर ऐक्टिव करायें। साथ ही जिन विद्यार्थियों की प्रोफाइल क्रिएट हो गई है, उनकी अप्रूवड एवं स्वीकृत की कार्यवाही 3 दिवस के अंदर पूर्ण करें।
वहीं, सहा. संचालक (शिक्षा) कविता त्रिपाठी ने शिक्षा विभाग से जुड़े कई निर्देश संकुल प्राचार्यो को दिया। उन्होंने कहा है कि 1 जून से प्रारंभ हो रही स्कूलों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सभी संकुल प्राचार्य करेंगे। लंबे समय से अनुपस्थित एवं निलंबित शिक्षकों की जानकारी भेंजे। अतिशेष शिक्षकों के युक्ति युक्तिकरण की कार्यवाही की जानी है एवं एमपी एजुकेशन पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा 15 मई तक अपडेट करें। नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें विकास खण्ड से प्राप्त कर विमर्स पोर्टल पर दर्ज करें।
वही, इसके पूर्व सहा. आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के दफ्तर में बैठक आयोजित की गई। जहां संयुक्त संचालक ने कई आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में संजय खेडकर सहा. आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग संजय खेडकर, सहा. संचालक कविता त्रिपाठी, सहा. संचालक (पिछड़ा वर्ग) राजधर साकेत, एपीसी हरिश्चन्द्र सिंह, बीईओ बैढऩ आरडी साकेत, योजना अधिकारी अशोक शुक्ला सहित केके द्विवेदी, राजेन्द्र पाण्डेय, सर्वेश द्विवेदी, एमएल वर्मा, राम लखन सिंह, राजेन्द्र धर द्विवेदी मौजूद रहे।

 

Next Post

जनमन योजना के संतोषजनक प्रगति न होने पर कलेक्टर नाखुश, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रति दिवस की प्रगति लाने के दिए निर्देश

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन मे जनमन योजना के तहत बैगा परिवारो को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हित पंचायतो में शिविर आयोजित कर योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें […]