जबलपुर। गुरुवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने पांढुर्णा सहित जबलपुर में एक साथ 4 ठिकानो में छापामारी कार्रवाई को अंजाम दिया।
जीएसटी कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में बलदेव बाग स्थित कॉपर वायर व्यापारी खंडेलवाल ट्रेडर्स के ऑफिस में दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में अपंजीकृत और अघोषित कॉपर वायर बरामद किए गए।
वही, विजय नगर में स्थित कचनार क्लब एंड रिसॉर्ट पर भी छापेमारी की गई।
शुरुआती जांच में करोड़ों की जीएसटी चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि बिना बिल के फर्म से करोड़ों रुपए का सामान बेचा है।
इसके अलावा कुनाल इंडस्ट्रीज, पांढुर्णा के यहां भी छापा मारा गया है। यहां बिक्री-खरीद दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर और प्रोडक्शन संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है।
फिलहाल जीएसटी की टीम सभी ठिकानों से बरामद दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
केंद्रीय जीएसटी टीम ने खंडेलवाल ट्रेडर्स बलदेव बाग, आरांश एग्रोटेक बलदेव बाग, कचनार क्लब एंड रिसार्ट्स विजयनगर सहित पांढुर्णा स्थित कुणाल इंडस्ट्रीज से दस्तावेज बरामद किया।


