दुबई में सम्मानित हुई डॉ सलमा जमाल, एक बार फिर विश्व में चमका जबलपुर का नाम

जबलपुर। देश प्रदेश की विख्यात कवियत्री एवं कथाकार डॉ. सलमा जमाल को दुबई में सम्मानित किया गया।
भाषा सहोदरी हिन्दी (न्यास) एवं भारतीय उच्चायोग दुबई (यूएई) के संयुक्त तत्वाधान में दसवां अंतर्राष्ट्रीय दो दिवसीय हिन्दी अधिवेशन भारतीय उच्चायोग (दूतावास) दुबई के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देश के 26 राज्यों से 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस समारोह में मध्यप्रदेश की ओर से जबलपुर की डॉ. सलमा जमाल ने प्रतिनिधित्व कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इन्होने काव्य पाठ “भारत वतन हमारा, दिलों जहां से मुझको प्यारा*” एवं शोध आलेख वचन में भाग लिया।
दूतावास की ओर से डॉ. सलमा जमाल को सम्मान पत्र से नवाजा गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि दुबई के वाणिज्य दूतावास के जनरल सतीश कुमार सिवन, विशिष्ट अतिथि गुडविल एम्बेसडर लैला रेहान, विशिष्ट अतिथि टाङू मामू उप काउंसलिंग एवं अध्यक्षता न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकांत मिश्रा मौजूद रहे।
दूतावास की ओर से डॉ. सलमा जमाल को सम्मान पत्र से नवाजा गया।

 

Next Post

प्रेमी ने नर्स पर चलाई गोली, नर्स की हालत नाजुक

जबलपुर। शहर के जबलपुर अस्पताल में काम करने वाली नर्स पर उसके प्रेमी ने गोली चला दी। घटना होटल सिद्धार्थ के सामने सुबह हुई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि गोली कटनी निवासी माधवी चौधरी को लगी। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर यह घटना […]