नए धर्माध्यक्ष बिशप वलन अरासु कल करेंगे पदभार ग्रहण, विशेष संस्कार के तहत होगा अभिषेक समारोह, 25 बिशप होंगे शामिल

जबलपुर। सामान्यतः कैथोलिक कलीसिया में बिशप 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।
वर्ष 1996 में बिशप जेराल्ड अलमेडा को जबलपुर धर्मप्रांत के बिशप बने थे।
बिशप जेराल्ड अलमेडा ने 28 वर्षो तक कुशलतापूर्वक जबलपुर धर्मप्रांत संभाला।
13 जनवरी को नए बिशप फादर वलन अरसू का नाम घोषित किया गया था।
नए बिशप फादर वलन अरसू सोमवार 8 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका आदर्श वाक्य ’कृतज्ञतापूर्वक सेवा करना’ है। वे जबलपुर धर्मप्रांत के पूर्व बिशप और मिशनरियों की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
बता दे कि ईसाई समाज के कैथोलिक धर्मप्रांत जबलपुर के नए धर्माध्यक्ष बिशप वलन अरासु का पदभार ग्रहण एवं सेवानिवृत्त बिशप स्वामी जेराल्ड अलमेडा का विदाई समारोह 8 अप्रैल को सेंट पीटर एंड पॉल चर्च सदर में आयोजित किया जाएगा।
सोमवार को नवनियुक्त बिशप स्वामी वलन अरासु का अभिषेक समारोह किया जायेगा।
सेवानिवृत्त बिशप जेराल्ड अलमेडा द्वारा बिशप वलन अरासु का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान उनके हाथों पर तेल लगाया जाएगा एवं पवित्र बाइबिल प्रदान कर पारंपरिक पोशाक पहनाई जाएगी।
यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे चलेगी।
कार्यक्रम में करीब 25 बिशप शामिल होंगे।
सेवानिवृत्त बिशप का विदाई समारोह और नवनियुक्त बिशप का पदभार ग्रहण समारोह शाम 4.30 बजे होगा।
गौरतलब है कि बिशप के चुनाव के लिए एक प्रक्रिया होती है, जिसमें वरिष्ठ पुरोहित को उनकी कार्यशैली एवं कार्य कुशलता के आधार पर बिशप के पद के लिए मनोनीत किया जाता है।
रोम से स्वीकृति मिलने के बाद एक संस्कार होता है, जिसके तहत सेवानिवृत्त बिशप नवनियुक्त बिशप का अभिषेक करते हैं। उसके बाद हाथों में तेल लगाकर पवित्र बाइबिल प्रदान कर पारंपरिक पोशा पहनाया जाता है। एक बिशप ही बिशप को संस्कार दे सकते हैं।

 

Next Post

जंगल में आग लगाने वाले आरोपी को वन कर्मियो ने पकडा, न्यायालय ने भेजा जेल

सीधी। जिले के क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी एवं उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा बावत परिक्षेत्र सहायक भदौरा अपने स्टाफ के साथ रात्रि वन गश्ती कर रहे थे। गश्त के दौरान जयकुमार पिता मोतीलाल बालेन्द (40) निवासी ग्राम भदौरा थाना तहसील कुसमी को पीएफ […]