खनिज विभाग द्वारा की गई छापामार कार्यवाही, विभिन्न खनिजों का अवैध परिवहन करते वाहन जब्त

सीधी। संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म (भोपाल) अनुराग चौधरी एवं कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी एके राय के कुशल मार्गदर्शन में संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी बसंत राम, सहा. खनिज अधिकारी (सिंगरौली) विद्यकांत तिवारी, प्रभारी खनिज निरीक्षक शिशिर यादव के द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर छापामार कार्यवाही की गई।
खनिज अमले द्वारा सीधी जिले अंतर्गत की गई जांच कार्यवाही के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 53 एचए 2081, एमपी 17 एच एच 4803 को खनिज रेत का अवैध परिवहन, वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 2079 एवं बिना नंबर के हाइवा को गिट्टी का अवैध परिवहन, वाहन क्रमांक यूपी 63 टी 9337 को कोयले के अवैध परिवहन, वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3512 व जेसीबी मशीन क्रमांक एमपी 53 जीए 2954 को खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर मप्र खनिज (अवैध, खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जांच कार्यवाही में शिवशंकर सिंह, अनिल पाठक आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

Next Post

लोकसभा चुनावी जंग में उतरेंगे बीजेपी के डॉ. राजेश मिश्रा

सीधी। सीधी-सिंगरौली की संयुक्त लोकसभा सीट से सभी अटकलों एवं दावेदारों को पटकनी देते हुए डॉ. राजेश मिश्रा जैसे चर्चित चेहरे ने राजनैतिक मंजिल की पहली सीढ़ी चढ़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी में काफी लंबे समय से डॉ. राजेश मिश्रा की पृष्ठभूमि ने वह इनाम […]