बघेली लोकगीतों की मान्या ने दी मनमोहक प्रस्तुति, महाशिवरात्रि पर देवतालाब में मप्र संस्कृति मंत्रालय द्वारा महादेव पर्व का किया गया आयोजन

सीधी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के द्वारा विंध्य के प्रसिद्ध शिव मंदिर देवतालाब में एक दिवसीय महादेव पर्व का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर देश की सबसे छोटी लोकगायिका मान्या पाण्डेय द्वारा बघेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति की गई।
शिव मंदिर के समीप देवतालाब स्टेडियम में महादेव महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम (मऊगंज) बीपी पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी आरपी त्रिपाठी, पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, संस्कृति विभाग भोपाल के दीपेन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
महादेव पर्व की प्रथम प्रस्तुति विंध्य की बेटी लोकगायिका मान्या पाण्डेय के गीत डम-डम डमरू बजाबै हमार जोगिया से किया गया।
बघेली लोकगीत शिव पूजन के गलिया बताबा सखी, शिवजी ब्याहन चले ससुराल, देख कांपय नर नारी रे, शिव शंकर जी के मंदिर जाबै, गौरा जी से मांगब बरदान, माटी गए मटखाने हमार दोनो हीरा हेराने, मिथिला का कण-कण खिला जमाई राजा राम मिला आदि गीतों की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
मान्या पाण्डेय के लोकगीतों को सुनने के लिए मऊगंज, नईगढ़ी, हनुमना आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल में पहुंचे।
मान्या पाण्डेय के साथ वादक कपिल तिवारी, रावेन्द्र तिवारी, पवन शुक्ला, कर्णवीर सिंह, नीरज बैरागी, कमल पाण्डेय आदि ने संगीत में सहयोग प्रदान किया।
महादेव महोत्सव की द्वितीय प्रस्तुति रीवा की भजन गायिका मुकुल सोनी के द्वारा भक्ति संगीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं, सतना की नृत्य मंडली के द्वारा शिव आराधना पर मनमोहक ड्रांस की प्रस्तुति की गई।
संस्कृति विभाग के देवतालाब कार्यक्रम के समन्वयक दीपेन्द्र सिंह के द्वारा महादेव पर्व पर आए समस्त अतिथियों, कलाकारों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

Next Post

जन्मदिवस पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम को फलों से तौला

सीधी। जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भगवार निवासी, समस्त व्यापारी एवं ग्रामवासियों ने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर मे आमंत्रित कर उनके दीर्घायु की कामना के हनुमान चालीसा का पाठ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद […]