वनभूमि पर कब्जा रोकने गए वन कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, वन कर्मियों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत

शहडोल। जिले में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियो के ऊपर गाड़ी चढ़ाना, मारपीट करना करना आम बात हो गई।
ताजा मामला शहर के अमझोर वन परिक्षेत्र से सामने आया है।
यहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर खेती की तैयारी करने गए एक दबंग को वन कर्मियों ने रोका तो नाराज दबंग दो वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते हुए भाग निकला।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दबंग के भाई ने भी वन अमले के साथ अभद्रता की और एक वनकर्मी का मोबाइल छीनकर भाग गया।
इस घटना की लिखित शिकायत वन अमले की ओर से पुलिस में की गई, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
वनकर्मी से मोबाइल छीने जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि इस मामले में आरोपी दबंग और उसके परिजन भाजपा विधायक व संगठन के पदाधिकारियों से दबाव डलवाने का प्रयास कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक अमझोर वन परिक्षेत्र के ग्राम महुआ टोला (पीएफ) कक्ष क्रमांक 450 के वन भूमि पर क्षेत्र के संजय जायसवाल अपने भाई के साथ मिलकर कब्जा कर जुताई कर रहा था। तभी मामले की जानकारी मिलते ही डिप्टी रेंजर रमजान मोहम्मद, परिक्षेत्र सहायक दिलीप पयासी, फॉरेस्ट गार्ड नारायण यादव, पोंडी चौकी बीट गार्ड असीम मिश्रा सहित अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जुताई करने से मना किया।
इस मामले में वन विभाग की ओर से सीधी थाने में लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।
इधर, सीधी थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा का कहना है कि इस घटना को लेकर एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

 

Next Post

कंवाडियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से की मौत, दस घायल

मुरैना। जिले के ग्राम देवरी में टैंकर की टक्कर के बाद कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई। 10 कांवड़िए घायल हो गए। इनमें तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। सभी लोग सोरों से कांवड़ भरकर ला […]