भागीरथपुरा के पीड़ितों को 1 करोड़ सहायता व निगम में दी जाए नौकरी, कांग्रेस ने की मांग

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ एवं मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों और जान गवाने वालों के परिजन को न्याय दिलाने की मांग उठाते हुए कांग्रेस ने शहर के राजबाड़ा पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन 32 लोगों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए, जिनकी मौत उल्टी-दस्त से ग्रस्त होने से हुई है।
धरना प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दें। नगर निगम में परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। अगर ये मांग पूरी नहीं होती है तो 8 दिन के बाद कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जनता से निवेदन कर पूरा इंदौर बंद कराएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (शहर) चिंटू चौकसे ने कहा कि, दो वाटर लैब हर तैयार की जाए। कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि घर-घर जाकर उस पानी के सैंपल लेकर जांच कराएं।
भागीरथपुरा में रहने वाले छह माह के अव्यान साहू की मां ने कहा, इंदौर के दूषित पानी ने मेरे बेटे की जान ले ली। अन्य परिवारों ने भी उनकी परेशानी बताई। कई परिवारों ने कहा कि, अभी तक सहायता तक नहीं मिल सकी।
इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना सेतिया, विपिन वानखेड़े, उषा नायड़, अधिवक्ता प्रमोद द्विवेदी, शेख अलीम, पंडित कृपा शंकर शुक्ला, सत्यनारायण पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

इंदौर-बैतूल हाईवे में दो दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित चार की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

देवास। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया व दुलवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे हो गए। तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मौत हो […]