रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, सरकारी रायफल छीनने की कोशिश

भिंड। जिले की सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंची मछंड चौकी पुलिस पर माफिया ने हमला कर दिया।
इस दौरान एक आरक्षक के सिर पर लाठी से हमला कर सरकारी बंदूक लूटने का भी प्रयास किया। सरकारी वाहन भी पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी है।
पुलिस टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली।
मछंड चौकी प्रभारी की शिकायत पर रौन थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूट-डकैती सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मछंड चौकी प्रभारी कमलकांत दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिलगवां घाट पर कुछ लोग रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर वे पुलिस टीम के साथ पहुंचे, वहां घाट पर दो ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरा जा रहा था।
पुलिस को देखकर रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्राली को भगा दिया और वह ग्राम दोहाई में पहुंच गए। पुलिस जब पीछा करते हुए गांव पहुंची तो लालू राजावत, मोनू राजावत, सुंदर राजावत, कंजे राजावत, शिवमोहन राजावत, अरविंद सिंह राजावत, गज्जू पिता प्रेम सिंह व टेहनगुर निवासी छोटे पिता अजान सिंह राजावत, सौरभ पिता हरि सिंह राजावत, बडमूरे उर्फ पप्पू पिता श्याम सिंह राजावत, बड़े पिता अंगद सिंह, धरमवीर पिता प्रयाग सिंह, राहुल पिता रामकुमार सिंह और सिद्धपुरा निवासी शिवम सिंह एवं अन्य 8-10 अज्ञात लोगों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली।
साथ ही आरक्षक प्रदीप यादव की सरकारी रायफल छीनने की कोशिश कर उसके सिर में लाठी मारी, जिससे खून निकलने लगा।
इस दौरान रेत माफिया दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को चालक सहित भगाकर ले गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई।

 

Next Post

स्कूल में तलवार लेकर पहुंचा छात्र, शिक्षकों से की अभद्रता

इंदौर। लसुड़िया थानांर्तगात में एक छात्र स्कूल में तलवार लेकर पहुंच गया। इस दौरान उसने स्कूल के शिक्षकों से अभद्रता की और साथ ही स्कूल में कुर्सी-टेबल में तोड़फोड़ भी की। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बताया गया कि छात्र स्कूल की छात्राओं पर भी […]