जबलपुर। विश्व में अपनी सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई की शाखा अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर ने महाकौशल क्षेत्र में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रारम्भ कर दी है।
बता दे कि अपोलो हॉस्पिटल अत्याधुनिक तकनीकियों से लैस रोबोट द्वारा विभिन्न प्रकार की सर्जरी जल्द ही प्रारंभ करने जा रहा है।
शनिवार को अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर के ऑडिटोरियम में हुई पत्रकारवार्ता में सीईओ डॉ. शांति बी ने बताया कि प्रतिष्ठित एसएसआई इंटरनेशनल सर्जिकल रोबोट का लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन अनुभव 29 से 31 अगस्त 2025 तक अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर में उपलब्ध रहेगा।
वही, अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर में रोबोटिक सर्जिकल सेवाएं 1 नवम्बर 2025 से मरीजों के लिए प्रारम्भ होंगी।
इन सेवाओं का संचालन सुप्रसिद्ध सीनियर रोबोटिक सर्जन डॉ. गणेश गोर्थी के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
गौरतलब है कि डॉ. गणेश गोर्थी क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जिकल कॉन्फ्रेंसेज़ में नियमित आमंत्रित फैकल्टी रहे हैं। वही, अमेरिका, फ्रांस और रूस जैसे देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महाधिवेशनो के दौरान डॉ. गणेश गोर्थी अपनी कई सर्जरी प्रस्तुत कर चुके हैं।
पत्रकारवार्ता में डॉ. गणेश गोर्थी ने बताया कि पारंपरिक लैप्रोस्कोपिक एवं ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी के कई फायदे हैं जैसे “अत्यधिक सटीकता, आसपास के अंगों को नुकसान का कम खतरा, बेहतर ऑप्टिक्स, अधिक लचीले एवं उन्नत उपकरण” जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहती है।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर शोभित बड़ेरिया ने महाकौशल क्षेत्र के उपयुक्त मरीजों से आग्रह किया कि वे इन उन्नत रोबोटिक सर्जिकल सेवाओं का लाभ उठाएं। ये सेवाएं 1 नवम्बर 2025 से अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स के जनरल एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, कैंसर, यूरोलॉजी, गायनेकोलॉजी तथा कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभागों में उपलब्ध होंगी।


