शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, न्यायाधीश सहित अधिवक्ताओं ने साझा किया कानूनी जानकारी

DR. SUMIT SENDRAM

शहपुरा(डिंडोरी)। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा द्वारा समय- समय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाता है।
शनिवार को शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड शहपुरा कर्नल सिंह श्याम द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन के बारे में बताया गया।
उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनायें नेशनल लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक सहायता एवं सलाह आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान की।
इस दौरान अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क, बिजली, पानी आदि लोकोपयोगी सेवाओं के लिए लोक अदालत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
वही, अधिवक्ता विनय कुमार झारिया ने भी अपने संबोधन में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताते हुए जनोपयोगी कानूनी जानकारी दिया।
कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भागवत धुर्वे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
शिविर में शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार झारिया, डॉ. शिवपाल सिंह पटेल, डॉ. एलएन साहू, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. सीएल रैदास, डॉ. बसंती चौहान, डॉ. परमेश साकेत सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Next Post

दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, अलर्ट मिलने पर पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट में वापस की लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2913 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में हवाई जहाज के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर […]