आर्केस्ट्रा डांसर से जंगल में छह बदमाशों ने किया गैंग रेप, पुलिस ने सभी बदमाशों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती एक कार्यक्रम में डांस करने के बाद साथी के साथ लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथी के साथ मारपीट की। युवती को जंगल में घसीटकर ले गए।
आरोपी कार्यक्रम में मौजूद थे, वे डांस कर रही लड़कियों पर कमेंट कर रहे थे। इसके बाद पीछा करने लगे।
घटना बुधवार देर रात की है।
पीड़िता के साथी का आरोप है कि पुलिस ने जंगल में युवती को तलाश करने के बजाय उसे थाने में बिठाए रखा और मारपीट की।
वहीं, आरोपों को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है। गुरुवार को पीड़िता माड़ा पुलिस थाने पहुंची। रात करीब 10 बजे मामला दर्ज किया गया।
जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक शितूल गांव के रहने वाले देव कुमार शाह के घर बुधवार को छठी का कार्यक्रम था। इसके लिए सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसमें अपनी बहन के साथ पीड़ित और अन्य युवती भी पहुंची थी। लगभग रात 10 बजे से 1 बजे तक डांस प्रोग्राम चला।
प्रोग्राम के बाद तीनों एक साथ रात करीब डेढ़ बजे चार साथियों के साथ चार बाइक से घर के लिए निकले। सभी आगे-पीछे चल रहे थे। दो बाइक सवार के साथ पीड़िता की बहन आगे निकल गई। तीसरी बाइक पर पीड़िता साथी के साथ, चौथी पर अन्य साथी पीछे आ रहे थे।
रजमिलान चौराहे के पास चार बाइक पर सवार 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। युवती के दोस्त ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की। युवती को जबरन बाइक उतारकर अपने साथ सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए। वहां छह लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती का फोन भी छीन लिया।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही ज्यादा कुछ बता पाएंगे।

 

Next Post

थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर

रतलाम। शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में 35 वर्षीय अजय पवार उर्फ अजय चोटी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले […]