विशेष अभियान “मुस्कान” के तहत डिंडौरी पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता, 15 नाबालिग बालिकाएँ सुरक्षित की गई परिजनों के सुपुर्द

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान “मुस्कान” के अंतर्गत डिंडौरी पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी एवं नाबालिग बालिकाओं के पलायन को रोकने संबंधी, बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न शिक्षण एवं आवासीय संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय डिंडोरी स्थित शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह द्वारा लगभग 400 छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह द्वारा साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े प्रमुख प्रावधानों तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी एवं भविष्य में अपने कैरियर बनाने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील दुबे, एसडीओपी (डिंडौरी) सतीश द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) पुरूषोत्तम मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके सहित महाविद्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में त्वरित रिपोर्ट करने के महत्व से अवगत कराया गया, ताकि समय पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बता दे कि 01 नवम्बर 2025 से लगातार चल रहे मुस्कान विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों के स्कूलों, छात्रावासों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे है।
अब तक जिले के 126 शिक्षण संस्थानों में 129 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पहुँचकर कुल 10,671 छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं अपराधिक प्रवृत्ति से दूर रहने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत डिंडौरी पुलिस ने अब तक दिनांक 01.11.2025 से जिले एवं बाहरी राज्यों से कुल 15 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है, जिससे अभियान के सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम सामने आए हैं ।
विशेष अभियान “मुस्कान” अन्तर्गत जिले के बच्चों (विशेषकर बालिकाओ) में सुरक्षा जागरूकता, आत्मरक्षा, अधिकारों की जानकारी एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए समझाईश दी गई।
डिंडौरी पुलिस द्वारा यह अभियान 30.11.2025 तक जारी रहेगा एवं आगामी समय में भी विभिन्न विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

Next Post

भाजपा शक्ति केंद्र चंदवाही में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक सम्पन्न

शहपुरा(डिंडोरी)। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र चंदवाही में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में […]