निगाही के कार्यरत मधुकॉन कम्पनी में फिर हादसा, मजदूर की मौत

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही खदान के अंदर सीएचपी का कार्य कर रही मधुकॉन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के मजदूर की कार्य के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
पिछले कुछ ही महीनों के अंदर ही उक्त कंपनी मैं यह दूसरा घटना घटित हुई है, जिसमें एक और मजदूर की जान चली गई है।
जानकारी के मुताबिक मजदूर एनसीएल के निगाही परियोजना के निर्माणाधीन सीएचपी में कार्य कर रहा था।
सूत्र बताते हैं कि मजदूर की उक्त छत से गिरने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि श्रमिक का नाम अनिरुद्ध शाह पिता दसराज शाह (27) निवासी खुटार है, जिसे आनन फानन में नेहरू चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।

 

Next Post

प्रभार लेते ही एक्शन में आए जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज

सीधी। जिला पंचायत के नवागत सीईओ अंशुमन राज ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एक्शन में आ गए है। सीईओ के एक्शन में आने के बाद भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प मच गया है। जिला पंचायत सीईओ ने कुसमी जनपद डब्ल्यूआरडी के करोड़ों के भ्रष्टाचार पर नजर डाली है और […]