बच्चों ने बनाई राम नाम की मानव श्रृंखला, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूरे देश में धूम

शिवपुरी। इन दिनों पूरे देश भर में राम नाम की धूम है। जहां देखों सिर्फ राम नाम गूंज रहा है।
जिले के बदरवास में स्थित एक निजी स्कूल में 400 से अधिक बच्चों ने राम नाम की नाम की मानव श्रृंखला बनाकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारत में राम राज्य स्थापित होने की प्रार्थना की।
स्कूल के शिक्षक घनश्याम शर्मा का कहना है कि भारत के हर बच्चे के रोल मॉडल मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु राम ही होने चाहिए, क्योंकि राम चरित मानस से हमें एक आदर्श जीवन जीने के सूत्र प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि उन्होंने राम नाम की मानव शृंखला बनवाई है, क्योंकि वह इस मानव श्रृंखला की चर्चा के बहाने ही सही भगवान राम और उनके चरित्र की चर्चा तो करेंगे।

 

Next Post

धार जिले के निसरपुर में 14 करोड़ की लागत से बनेगा आइटीआई परिसर, युवाओ को किया जायेगा प्रशि‍क्षि‍त

धार। नए साल में धार जिले के अंतिम छोर के निसरपुर विकासखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नए अवसर खुलने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने यहां शासकीय आवासीय इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आइटीआई) परिसर के लिए 14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण का […]