चलती बस में अचानक लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की के कांच फोड़कर बाहर कूदे यात्री

इंदौर। जिले के मांगलिया में चलती बस में आग लग गई।
हादसा इंदौर-देवास रोड पर हुआ।
आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जान बचाने के लिए यात्री कांच फोड़कर बाहर कूदे। इसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
बस देवास नगर निगम की बताई जा रही है।
बस के आगे इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। समय रहते कुछ यात्री धुआं निकलते ही बाहर आ गए थे, लेकिन जल्दबाजी में कुछ यात्री खिड़की का कांच तोड़कर बाहर कूद गए।
बस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद लसूड़िया और शिप्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यह बस इंदौर-देवास के बीच नियमित चलती है।
हादसा शार्ट सर्किट के कारण होना बताया जा रहा है।

 

Next Post

शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने की दुर्गा मंदिर की साफ सफाई

डिंडोरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डिंडोरी के ग्राम पंचायत विक्रमपुर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय, विक्रमपुर सरपंच रामनारायण ने माता रानी के दरबार में साफ-सफाई की। गौरतलब है कि आने वाले 22 जनवरी […]