गणेश तत्व पर परिसंवाद एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। शहर में रामायण केंद्र के जबलपुर इकाई के द्वारा “गणेश तत्व” पर एक परिसंवाद एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दो सौ से अधिक श्रद्धांलु मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक भगवान गणेश की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. विवेक चंद्रा एवं नम्रता चंद्रा के भजन गायन से हुआ।
रामायण केंद्र के संयोजक इंजी. संतोष कुमार मिश्र “असाधु” ने अपने वक्तव्य में कहा कि निर्गुण के अतिरिक्त सगुण साकार रूप में भी ईश्वर की सर्वव्यापकता विषय पर चिंतन करना वर्तमान में अत्यंत आवश्यक है।
वही, परिसंवाद के द्वितीय चरण में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिज्ञासुओं के द्वारा भगवान गणेश से संबंधित विभिन्न रोचक प्रश्न पूछे गए।
रामायण केंद्र के संयोजक इंजी. संतोष कुमार मिश्र ने जिज्ञासुओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के प्रति पूरी वैज्ञानिकता के साथ उत्तर दिए।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन डॉ. विजेंद्र उपाध्याय के द्वारा किया गया।
बता दे कि यह सफल कार्यक्रम डॉ. राजेंद्र नेमा, डॉ. नेहा शाक्य एवं निधि पाठक के अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप संभव हो सका।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने भगवान गणेश के बारे में कई उपयोगी बातें बताई।
उन्होंने बताया कि गणेश जी क्या है? भगवान गणेश की सूंड बाई तरफ क्यों मुड़ी हुई होती है? गणेश जी की प्रतिमा पर लडडू ही क्यों चढ़ाया जाता है? गणेश जी का व्यापार जगत एवं वास्तु से क्या सम्बन्ध होता है? इन सभी जिज्ञासाओ का वर्णन अलका श्रीवास्तव के द्वारा बखूबी रूप से किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर रामायण केंद्र के अवध नारायण श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित हुए श्रद्धांलुओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

Next Post

इसाफ बैंक डकैती कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड राजेश दास गिरफ्तार, 3 किलो सोना बरामद

जबलपुर। पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए 11 अगस्त 2025 को थाना खितौला क्षेत्र स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती का मुख्य सरगना राजेश दास उर्फ आकाश दास को दबोच लिया है। जबलपुर पुलिस ने बिहार के गया जिले से राजेश दास को गिरफ्तार करते हुए […]