अपने मांगों की पूर्ति के लिए मंत्रालय कर्मचारी करेंगे मंत्रालय में सुंदरकांड का पाठ, चार मार्च को मंत्रालय परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में होगा पाठ का आयोजन

भोपाल। पदोन्नति व चौथा समयमान वेतनमान देने और केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 25 वर्ष की सेवा पूरी होने पर पूरी पेंशन की पात्रता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मंत्रालय के कर्मचारी अब सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी संघ ने चार मार्च को सुंदरकांड का पाठ और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम मंत्रालय स्थित मंदिर प्रांगण में तय किया है।
गौरतलब हैं कि कुछ दिन पहले कर्मचारियों ने पदोन्नति के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने जाने की तैयारी को लेकर मंत्रालय में नारेबाजी करके विरोध दर्ज कराया था। मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं।
संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक का कहना है कि छोटे-छोटे कार्यालयों के कर्मचारियों को चौथा समयमान दिया जा चुका है। लेकिन मंत्रालय के कर्मचारी इससे वंचित हैं। जबकि, सामान्य प्रशासन विभाग के दिशानिर्देश सभी विभागों में लागू होते हैं।

 

Next Post

अमानक निकली 13 जीवनरक्षक दवाइयां, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगा रोक

इंदौर। राजधानी भोपाल स्थित ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे। मप्र लोक स्वास्थ्य सेवा निगम […]