कार्तिक पूर्णिमा में लाखो श्रद्धालुओं ने लगाई तवा नदी में आस्था की डुबकी, तवा-नर्मदा संगम बांद्राभान में लगा मेला

DR. SUMIT SENDRAM

होशंगाबाद। माता नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान में पारंपरिक रेत का मेला लगा हुआ है।
बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यहां श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ से स्नान के लिए भीड़ लगने लगी। दोपहर 3 बजे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं, और शाम तक यह संख्या दो लाख से ज्यादा होने की संभावना है।
हालांकि इस बार संगम स्थल तक पानी भर जाने से श्रद्धालु तवा नदी में ही स्नान कर पाए।
प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाए हैं, ताकि कोई भी श्रद्धालु नदी पार कर संगम टापू तक न जा सके।
पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा ने बताया मेले में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। यातायात बाधित न हो इसके लिए अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देर रात तक 20 हजार से अधिक लोग बांद्राभान पहुंच चुके थे।
मेले में करीब 500 अस्थाई दुकानें और झूले लगे हैं। प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालु रेत पर ही पूजन-पाठ कर दाल-बाटी, चूरमा बनाकर मां नर्मदा को भोग लगा रहे हैं। मेले में 14 पार्किंग स्थल और एक मुख्य बैरियर बनाया गया है ताकि यातायात सुचारु रहे।
बता दे कि पवित्र बांद्राभान संगम स्थल पर नर्मदा और तवा नदी के संगम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मोक्ष की कामना के साथ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

 

Next Post

प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई गुरु साहब गुरुनानक देव की 556वीं जयंती, नौरोजाबाद गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

उमरिया। गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के नौरोजाबाद के गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुनानक देव जी ने मानव जाति को धर्म एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया था। बता दे कि नौरोजाबाद स्थित […]