लखनऊ (उप्र)। धर्मनगरी नेमीशारण्य तीर्थ क्षेत्र के पवित्र वेदव्यास धाम में 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन हो रहा है। यह कथा दोनों सत्रों में आयोजित की जा रही है, जिसमें व्यास पीठ पर विराजित पूज्य श्री वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से कथा का भावपूर्ण और ओजस्वी वर्णन श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
कथा का शुभारंभ प्रथम दिन शोभायात्रा के साथ गरिमामय, हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। तृतीय दिवस तक कथा कौरव-पांडव, द्रौपदी, अश्वत्थामा, माता कुंती, राजा परीक्षित संवाद से लेकर ध्रुव चरित्र तक पहुंच चुकी है। स्वामीजी द्वारा कथा का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन श्रद्धालुओं को अमृत रसपान का अवसर प्रदान कर रहा है।
बता दे कि देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे लगभग 200 वैष्णव भक्त इस पवित्र आयोजन में कथा का श्रवण लाभ ले रहे हैं।
नेमीशारण्य, जो अनेक ऋषि-मुनियों की तपस्थली के रूप में विख्यात है, इस आयोजन का मुख्य केंद्र है। आयोजन के मुख्य यजमान पुरुषोत्तम तिवारी (जबलपुर), जगमोहन गट्टानी (वैष्णव मंडल, शोभापुर), और पुरुषोत्तम लढ्ढा के साथ उनके सहयोगी हैं।
मंच संचालन भरत काबरा (छिंदवाड़ा) द्वारा किया जा रहा है।
इस आयोजन में मुकेश ढोली (इंदौर), किरण भूतड़ा (ग्वालियर), शोभा सांवल (नागपुर), रचना सांवल (नागपुर), मधु धीरन (नागपुर), गोविंद सराफ (कोलकाता), गोपाल दास राठी (विदिशा), श्याम सुंदर मर्दा (पुणे), रमेश चंद मर्दा (नागदा), नीता माहेश्वरी (सागर), सुशील बांगड़ (सूरत), श्याम लता पसारी (वर्धा), आशा नबीरा (कार्टून), चंद्रकांत माहेश्वरी (भोपाल), रमन कोठारी (गोंदिया), राजश्री राठी (सूरत), नवल मालपानी (बिलासपुर), जय श्री कोठारी (पीपल गांव), श्रीमती अर्चना (पुरुलिया), गोपाल दास दमानी (अलीगढ़), राजगोपाल बजाज (जलगांव), मोहित जवाहर (सिकंदराबाद), अर्चना हमारा (अकोला), प्रभा मनकाती (पुलगांव), सुमन समर (सिकंदराबाद), मयंक माहेश्वरी (गोवर्धन), त्रिलोकचंद राठी (सिरसा), राजकुमार लखोटिया (कोलकाता), प्रदीप भूतड़ा (अजमेर), प्रकाश जी मूंदड़ा (मुंबई) सहित पिपरिया, शोभापुर, गाडरवारा, जबलपुर, नागपुर, इंदौर, गोंदिया जैसे अनेक स्थानों से भक्तगण रहे।
यह आयोजन नेमीशारण्य की पवित्र भूमि पर आध्यात्मिकता और भक्ति का अनुपम संगम प्रस्तुत कर रहा है। सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे इस कथा के अमृतमय प्रसंगों का लाभ अवश्य लें।


