भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस मुक्त बूथ तैयार करें, हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ें – अमित शाह

ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को ग्वालियर पहुंचे।
गृहमंत्री अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्‍होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि सरकार की जनहित की अच्छी योजनाओं और कामों को जन-जन तक पहुंचाएं इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने का काम करें। कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। कार्यकर्ता फ्रस्ट्रेटेड हो चुका है। भ्रमित हो रहा है इसलिए उन्हें जोड़ने का काम करें। कांग्रेस मुक्त बूथ के लिए काम करें। हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को जोड़ना है। कांग्रेस मुक्त बूथ तैयार करने हैं। मतदाताओं से अधिक से अधिक संवाद करें, योजनाओं के बारे में बताएं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें।

 

Next Post

शहपुरा पुलिस ने आरोपी सहित 960 नग मादक पदार्थ कोरेक्स कफ सीरप किया बरामद, कार सहित कोरेक्स सीरप शहपुरा पुलिस ने किया जब्त

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिंडोरी अखिल पटेल द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थाना और पुलिस प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जिस कारण जिले में प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी के क्रम में पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन में, […]