कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशानुसार विस्फोटक पदार्थों के असुरक्षित एवं अवैध भंडारण की जांच करने के लिए सभी अनुभागों में संयुक्त टीम बनाई गई।
इसी के परिपालन में स्लीमनबाद अनुभाग अंतर्गत एसडीओपी अखिलेश गौर एवं एसडीएम राकेश चौरसिया के नेतृत्व में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दहिया और तहसीलदार पौड़ी में स्थित एसएन संडरसन खदान में भंडार किए गए विस्फोटक पदार्थों के सुरक्षा उपायों और स्थान का निरिक्षण किया गया।
निरिक्षण के दौरान पाया गया कि विस्फोटक पदार्थो का सुरक्षित रूप से भंडारित नहीं किया गया।
नियमानुसार सुरक्षा मानको का पालन नहीं किए जाने पर प्रशासन के द्वारा मैगजीन कक्ष को विधिवत सीलबंद कर नोटिस दिया गया है।
साथ ही एसएन संडरसन एंड कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


